फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दस गांवों को जोड़ने वाली सड़क के गड्ढे बने परेशानी का सबब

Fri, 29 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सनौली गांव में बारिश में हुए जलभराव से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली से राणा माजरा गांव की सड़क पर बने गहरे गड्ढे आसपास के करीब दस गांवों के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पिछले चार साल से कई जगहों पर सड़क निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ हैं। नवादा-आर, नवादा-पार, जलालपुर द्वितीय, पत्थरगढ़, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, सनौली कलां, नगला-आर, नगला-पार गांव को जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण वाहन चालक रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों की प्रशासन को शिकायत दी पर अभी तक समाधान नहीं हुआ।
ग्रामीण अमरीश खान, ताहिर पूर्व सरपंच नवादा, सुनील कुमार निवर्तमान सरपंच गढी बैसक, सुमित, कौसर, समसाद, सलीम, गयूर, साहील व नवाब ने बताया कि सनौली अनाज मंडी के पास राणा माजरा गांव की ओर जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे है। सड़क पर दूषित पानी भरा खड़ा रहने से सड़क पर रोजाना बाइक सवार गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं। दस गांवों को जोड़ने वाली सड़क की हालत खराब होने कारण ग्रामीणों को अन्य रूट से होकर अपने गंतव्य पर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी बेसिक के पूर्व सरपंच सुनील कुमार, राणा माजरा के पूर्व सरपंच दर्शनलाल, सरपंच प्र‎तिनिधि इसराईल नवादा-पार व जोगिंद्र सरपंच नवादा‎ का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत के सुधार के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से मांग की जा चुकी हैं। अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन कोई सुधार कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें