फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबाव में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने वाले प्रीतपाल का हुआ पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नोहरा निवासी एक युवक ने सोमवार को अपने साले की पत्नी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मंगलवार को पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों की शिकायत पर आरोपी साले की पत्नी, उसकी बेटी और उसके दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नोहरा निवासी सुभाष पुत्र जय नारायण ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रीतपाल उर्फ प्रीतम एक पत्रकार है। गत दिनों पहले उसके साले की पत्नी राखी ने दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी रिपोर्ट में समझौते की एवज में रेखा प्रीतपाल से करीब 20 लाख रुपये ऐंठ चुकी थी। अब भी 10 से 12 लाख रुपये का दबाव बना रही थी। जिस वजह प्रीतपाल पिछले काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार दोपहर 4 बजे व्हाट्सएप पर प्रीतपाल का मैसेज आया।
उन्होंने चेक किया तो वह सुसाइड नोट मिला। जिसमें प्रीतपाल ने अपने साले की पत्नी रेखा समेत 3 की वजह से परेशान होकर आत्महत्या करने का कारण लिखा था। साथ ही प्रीतपाल ने नीचे अपनी लोकेशन लिखी थी। वह सौंधापर के नजदीक एक बाग के पास पहुंचे तो प्रीतपाल बेसुध हालत में पढ़ा हुआ था और बाइक उसके पास खड़ी थी। वह उसे असंध रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

परिजनों के बयान दर्ज कर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। साले की पत्नी, उसकी बेटी और दामाद के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें