फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की, पुलिस टीमों को बैंकों के बाहर गश्त करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की टीम ने एटीएम का रियलिटी चेक किया था। यहां पर सुरक्षा में खामियां मिली। इस पर एसपी शशांक कुमार सावन ने शुक्रवार को बैंकों की सुरक्षा को लेकर सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की और बैंकों व एटीएम की सुरक्षा संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं पुलिस टीम को भी बैंकों के बाहर समय -समय पर गश्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीटीएम विवेक चौधरी, बैंक एलडीएम कमल गिरधर और जिला के सभी सरकारी व निजी बैंकों के मैनजर व सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि एटीएम पर जो सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं, उनके बारे में पुलिस वेरिफिकेशन और किस कंपनी के सुरक्षा गार्ड लगाए गए है, इसकी जानकारी दे। पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची एटीएम और बैंक में लगवाए। ज्यादा कैश होने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। निर्धारित किए समय अनुसार ही एटीएम मशीन में नकदी लोड करें।
एसपी ने बैंक अधिकारियों से कहा कि इन दिनों बैंकों में आपराधिक वारदातों की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैंक अधिकारी स्वयं व बैंक के गार्ड बारे जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें, ताकि जरूरत के समय आपस में संपर्क हो सके। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

एसपी सावन ने कहा कि बैंकों के अंदर और बाहर हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे हो। जिसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। जिससे फुटेज साफ आ सके, ताकि गड़बड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ा जा सके। नकदी को लाने ले जाने में सुरक्षा के सभी मानकों की पालन करें। ब्रांच मैनेजरों के नाम से शस्त्र लाइसेंस बने हुए है। किसी के पास शस्त्र लाइसेंस नहीं है, तो वह अपना लाइसेंस बनवाये।
एसपी ने कहा कि बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखे। जहां पर नकदी रखी जाती है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रखें। एटीएम में सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हों। बैंक में या आसपास अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो तुरंत इस बारे पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें