फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल ब्रेक में चूक के बाद पानीपत में बनाए 80 नाके बनाए

Mon, 05 Dec 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
पानीपत। नाभा जेल ब्रेक कांड में गैंगस्टर और आंतकियों के पानीपत से निकलने के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले में करीब 80 स्थायी और अस्थायी नाके बना दिए गए हैं। नाकाबंदी के समय अधिकारी और कर्मी असलाह के साथ तैनात होंगे। जवानों की मुस्तैदी जांचने के लिए किसी भी समय मॉक ड्रिल भी की जा सकती है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने सोमवार को जीटी रोड स्थित पुलिस लाइन में जनरल परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने दंगा निरोधक पुलिस कंपनियों का निरीक्षण कर जवानों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि कंपनियां किसी भी समय लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन को बनाए रखने के लिए बनाई गई हैं। इन कंपनियों को कम से कम समय में एक ही आदेश पर किसी भी स्थान पर नियुक्त किया जा सकता है। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक शहर देशराज, उप पुलिस अधीक्षक मतलौडा बली सिंह, उप पुलिस अधीक्षक महिला थाना विद्यावती मौजूद रहे।

जिले में 80 नाके चिह्नित किए
जिले के विभिन्न स्थानों पर 80 के करीब अस्थायी और स्थायी नाके के चिह्नित किए गए हैं। नाका बंदी के दौरान ड्यूटी पर हथियारबंद जवान तैनात होंगे। अलर्ट या हाई अलर्ट के संबंधमें किसी भी समय मॉक ड्रिल करवाई जा सकती हैं। सभी इसके लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा की ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी नशे का सेवन न करें।
विज्ञापन


महिला दस्ता भी तैयार
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि जिले मे किसी भी लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन से निपटने के लिए पुलिस लाइन में जवानों की चार दंगा निरोधक पुलिस कंपनियां बनाई हैं। इसमें कंपनी के प्रत्येक जवान को प्रशिक्षण देने के बाद अत्याधुनिक उपकरण दिए जाएंगे। जो लाठी, डंडा, बॉडी प्रॉटेक्टर, कैन सिल्ड, हेलट आदि से लैस किया जाएगा। इन कंपनियों के जवान किसी भी लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन से निपटने के लिए सक्षम है। एक कंपनी में तीन अलग-अलग प्लाटून बना जवानों को तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों को भी विशेष प्रशिक्षण देने के बाद तैनात किया गया है। कमांडो की स्वाट टीम भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें