फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नोमान के संपर्क में आए संदिग्धों की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोपी नोमान इलाही को जेल भेजने के बाद पुलिस अब उसके संपर्क में आए संदिग्ध लोगों की तलाश में जुट गई है। जिसमें पाकिस्तान से फंडिंग कराने का आरोपी भी पुलिस की रडार पर है। आरोपी की तलाश में पंजाब के फिरोजपुर में पुलिस कई बार छापा मार चुकी हैं। इसके अलावा पुलिस नोमान से मिले दस्तावेजों और मोबाइल फोन के डाटा का मिलान करने में जुटी है। जिससे जल्द से जल्द इस मामले में आरोपपत्र दाखिल किया जा सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 13 मई को पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने नोमान से 11 दिन तक लगातार पूछताछ की। उसके मोबाइल फोन के डाटा को भी रिकवर कराया गया। जांच में कुछ अहम सबूत पुलिस के हाथ लगे। इसमें पाकिस्तान से हुई फंडिंग का भी खुलासा हुआ है। पाकिस्तान से फंडिंग पंजाब के फिरोजपुर के रास्ते हुई थी। पानीपत पुलिस पाकिस्तान से फंडिंग कराने वाला व्यक्ति की तलाश में जुटी है और पंजाब के फिरोजपुर जिले में कई जगह पर छापा मार चुकी हैं। हालांकि, अभी तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसलिए अब पंजाब पुलिस से आरोपी को पकड़ने के लिए मदद मांगी है। वहीं पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। जिससे जल्द से जल्द नोमान इलाही के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया जा सके। ब्यूरो



-

ऑडियो की अलग से होगी जांच



नोमान के मोबाइल डाटा में कुछ ऑडियो मिली है। जिसमें नोमान और इकबाल के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। इन ऑडियो में इकबाल नोमान को टॉस्क दे रहा है। जिस कारण पुलिस अब इन ऑडियो की अलग से जांच कर रही है। ऑडियो को फोरेंसिक लैब में भेजकर नोमान की आवाज से मिलाया जाएगा। जिससे यह इस केस में सबूत बन सके।
विज्ञापन


वर्जन



नोमान इलाही का रिमांड पूरा होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अब केस की तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है। नोमान के खाते में पैसे ट्रांसफर करने वाले आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें