फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन हजार महिलाओं को बनाया जाएगा लखपति दीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त और मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए इस साल का लक्ष्य तैयार किया गया है। जिले में इस बार तीन हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाना जाएगा। इस वित्त वर्ष में करीब पांच हजार परिवारों को समूहों से जोड़ने की तैयारी है। इन समूह को सरकार व बैंकों के माध्यम ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। जिले में स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इसी के तहत जिले में महिलाएं आचार बनाने के साथ मूर्ति और मिट्टी के बर्तन बना रही हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मुंतजिर आलम ने बताया कि इस बार समूह की महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। कारद गांव की संगीता ने बताया कि वह लखपति दीदी योजना के अंतर्गत इसराना तहसील के सामने कैंटीन चला रही हैं। इसमें उनकी आमदनी भी बढ़ी है।
वर्जन :
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत की जा रही गतिविधियों की समीक्षा की है। जिसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने बारे प्रेरित किया। अधिकारियों चालू वित्त वर्ष में और अधिक में लगन के साथ कार्य करने के आदेश दिए हैं। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी - डॉ. किरण सिंह, जिला मिशन निदेशक, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें