फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 33 गैंग का पुलिस ने किया सफाया

विज्ञापन
पानीपत। एसपी शशांक कुमार सावन। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। एसपी शशांक कुमार सावन ने शुक्रवार को अपने 11 माह के कार्यकाल के दौरान अपराधियों पर हुई कार्रवाई व अपराधियों से बरामद की गई राशि का लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने दावा करते हुए बताया कि साल भर के भीतर पुलिस ने 33 अपराधियों के गैंग का सफाया किया है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस की टीमों के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि साल 2021 में गृह भेदन के 13, चेन व मोबाइल स्नेनिंग के तीन, वाहन चोरी 13, मकानों में चोरी के तीन व ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले एक गैंग सहित कुल 33 गैंगों का सफाया किया है। इनके 94 सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों से 235 आपराधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। इनसे एक करोड़ 15 लाख 23 हजार 152 रुपये की चोरीशुदा संपत्ति व नगदी बरामद की गई।
एक साल में 20 मोस्ट वांटेड पकड़ेे
एक साल में पुलिस ने 20 मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी पकड़े हैं। 144 भगौड़ों व 193 बेल जंपर को गिरफ्तार किया गया है। पिछले पांच साल में पुलिस की ये सबसे बड़ी कामयाबी है। पिछले एक साल में पुलिस ने 598 नशा व अवैध हथियार तस्करों को पकड़ा है। इनमें खिलाफ संबधित थाना में 440 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पकड़े गए तस्करों से 943 किलोग्राम गांजा, 27 किलोग्राम चरस, 50 किलोग्राम डोडा, चार किलोग्राम अफीम, 96 किलोग्राम पोपी हस्क, 260 ग्राम हेरोइन, नशीले प्रतिबंधित 417 इंजेक्शन व 420 टैबलेट, कैमिकल से भरे 27 ड्रम व 160 प्लास्टिक कट्टे, 703 बोतल कच्ची शराब, 1335 बोतल अंग्रेजी शराब, 7746 बोतल अवैध देशी शराब, 400 लीटर स्प्रिट बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें