फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हत्यारोपियों तक 22 दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इसराना क्षेत्र बलाना गांव में 22 दिन पहले हुई पूर्व विधायक मनसा राम के भतीजे बलवान की हत्या अभी तक पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। बीते 22 दिन में पुलिस हत्यारोपियों का कोई भी सुराग नहीं तलाश पाई।
विज्ञापन

जिससे परिजनों में भी रोष है। मृतक के परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी से मिलकर खुलासे की मांग भी कर चुके हैं। बीती छह मई को बलाना गांव में बलवान सिंह (76) की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव गांव में ही निर्माणाधीन मकान में मिला था।
उनके बेटे राकेश ने थाना इसराना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही पुलिस वारदात का खुलासा करने में जुटी है। हत्याकांड के खुलासे की जिम्मेदारी सीआईए-1 की टीम को सौंप दी गई थी। टीम ने एक साथ अलग-अलग बिंदुओं पर जांच शुरू की थी। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की थी। लेकिन, पुलिस के हाथ अभी तक कोई भी ऐसा सबूत नहीं लगा, जिससे हत्याकांड का खुलासा किया जा सके।उधर, हत्याकांड का खुलासा न होने परिजनों में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे राजेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले परिजनों ने एसपी से मुलाकात कर खुलासे की मांग की थी।
उस समय उन्होंने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें