फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी के 14 दिन बाद ही जेवर लेकर दुल्हन लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। थाना सदर पानीपत क्षेत्र के एक गांव में शादी 14 वें दिन ही विवाहिता संदिग्ध हालत में घर लापता हो गई। वह अपने साथ घर में रखे गहने और मोबाइल फोन भी ले गई है।
सदर थाना क्षेत्र के गांजबड़ गांव के हरकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे सुनील की शादी 14 मई को बरेली के मंदिर में रूबी नाम की लड़की के साथ हुई थी। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर गांव आया था। उनका कहना है कि मंगलवार दोपहर को करीब तीन बजे वह घर से चली गई। आरोप है कि वह जेवरात, मोबाइल फोन और कुछ सामान भी अपने साथ ले गई है। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी सुभाष ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। अभी तक उन्हें गहने ले जाने की जानकारी नहीं है। महिला को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें