फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूनम के खिलाफ पुलिस ने जुटाए फाेरेंसिक सबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। चार मासूम बच्चों की हत्या करने की आरोपी पूनम के खिलाफ पुलिस की तफ्तीश पूरी हो गई है। पुलिस ने फोरेंसिक साक्ष्यों और आरोपी की मेडिकल रिपोर्ट को अहम सबूत मानते हुए आरोप पत्र तैयार कर अदालत में दाखिल किया है। पुलिस इस मामले में अब अदालत में सख्त पैरवी करने में जुटी है। उधर हत्या की वारदातों का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी पूनम न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। अभी तक किसी ने भी उसकी जमानत के लिए अर्जी नहीं लगाई।
थाना इसराना क्षेत्र के नौल्था गांव में शादी वाले घर में छह साल की मासूम बच्ची विधि की पानी के टब में डुबोकर हत्या कर दी गई थी। घर में ही बच्ची का शव मिला था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर विधि की चाची पूनम से पूछताछ की थी। जिसके बाद उसने चौंकाने वाला खुलासा किया था। पूनम ने एक साथ चार बच्चों की हत्या करना स्वीकार किया था।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया था कि विधि से पहले उसने 2023 में भावड गांव में अपने बेटे शुभम (03) और ननद की बेटी इशिका (09) की घर में ही पानी के गड्ढे में डुबोकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 19 अगस्त को अपने मायका सिवाह गांव में चचेरे भाई की बेटी जिया (06) को घर में बने हौद में डुबो कर हत्या कर दी थी। पूछताछ में यह भी बताया था कि उसे सुंदर बच्चों से जलन होती थी। जिस कारण वह बच्चों की हत्या कर देती थी।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ थाना इसराना, सेक्टर-29 और सोनीपत के बरौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने तीन दिसंबर को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद तफ्तीश में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्र किए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें