फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोर को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, ट्राली बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम पाथरी गांव में पराली से भरी ट्राली चोरी करने वाले आरोपी को सोमवार को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई ट्राली बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान नरेंद्र निवासी जुआ गांव, सोनीपत के रूप में हुई।
विज्ञापन




सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना मतलौडा में पाथरी गांव निवासी दीपक ने शिकायत दी थी कि उसने 20 दिसंबर 2023 को ट्राली पराली से भर कर घर के पास पाथरी से सींक गांव जाने वाली सड़क पर खड़ी की थी। चोर रात के समय पराली से भरी ट्राली चोरी कर ले गए। उनकी शिकायत पर थाना मतलौडा में केस दर्ज कर लिया था। सीआईए थ्री पुलिस टीम चोरी के अन्य मामले में बीते दिनों सोनीपत के जुआ के दीपक को गिरफ्तार किया था। आरोपी से ट्राली चोरी की उक्त वारदात का भी खुलासा हुआ था। आरोपी ने अपने गांव निवासी नरेंद्र के साथ मिलकर ट्राली चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे। पिछले दिनों पुलिस को जानकारी मिली आरोपी नरेंद्र आर्म्स एक्ट के एक अन्य मामले में सोनीपत जेल में बंद था। सीआईए थ्री पुलिस टीम सोमवार को आरोपी नरेंद्र को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने साथी आरोपी दीपक के साथ मिलकर ट्राली चोरी की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा ट्राली सोनीपत के गांव जुआ से बरामद कर ली गई है। आरोपी नरेंद्र को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें