फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनामी गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना में एक प्रॉपर्टी डीलर से पांच लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 25 हजार के इनामी कुख्यात गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इसे पूछताछ के लिए पुलिस ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पानीपत पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में गैंगस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए याचिका लगाई थी, जिस पर अब अदालत ने अनुमति दे दी है, पानीपत में रंगदारी मांगने समेत कई मामले पंपू पर दर्ज है, जिनमें उससे पूछताछ की जाएगी।
बता दें कि सिवाह के कुख्यात गैंगस्टर राकेश पंपू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। राकेश पंपू पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। राकेश पर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में रंगदारी मांगने, हत्या, हत्या के प्रयास और लूट समेत 16 केस दर्ज हैं। राकेश पंपू गांव सिवाह में दोहरे हत्याकांड का आरोपी है।
विज्ञापन




राकेश पंपू अगस्त 2022 में जेल से जमानत पर आया था। नवंबर 2022 को किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि एक नवंबर को वह अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे राकेश उर्फ पंपू और दीपक निवासी सिवाह आए। दोनों ने कहा कि आपका काम अच्छा चल रहा है। इसलिए वह पांच लाख रुपये दे दे नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। उसी शाम लड़के तलवार, डंडे और रॉड से लैस होकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया।
आरोपियों ने चोट मारने के साथ ही उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। इनमें दो लड़के राहुल निवासी गुढ़ा गोहाना सोनीपत व राहुल निवासी भूरी, सोनीपत थे। रंगदारी के पैसे न देने पर राकेश उर्फ पंपू व दीपक ने अपने साथियों को भेजकर उसके ऊपर हमला करवाया था। इस वारदात के बाद पानीपत पुलिस उसके पीछे पड़ी थी लेकिन वो हाथ नहीं आ रहा था। 11 मई को गैंगस्टर को दिल्ली एसटीएफ ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें