फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पराली जलाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, तार जलाकर तांबा निकालते पकड़े गए चोर

Sun, 07 Dec 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बिजली के तार चोरी के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। बापौली थाना पुलिस ने पराली जलाने की सूचना पर दबिश दी तो चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ। खेतों से बिजली के तार चोरी करने के दो आरोपी तांबा जलाते हुए मिले। थाना पुलिस ने शुक्रवार रात को खोजकीपुर कलां निवासी दो भाई अजीत और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 30 किग्रा तांबा और 53 किग्रा बिजली के तार बरामद किए गए हैं। शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनके साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी नवीन संधू ने बताया कि शुक्रवार रात को बापौली थाना पुलिस को सूचना मिली थी खोजकीपुर गांव में पराली जलाई जा रही है। सूचना पर तुरंत ही टीम ने गांव में दबिश दी। पराली की आग को बुझाकर देखा तो पराली की आड़ में बिजली के तार जलाकर तांबा निकाला जा रहा था। पुलिस ने घटना स्थल से खोजकीपुर के ही दो भाइयों अजीत और रणवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चार दिसंबर की रात रायमाल (रमाल) गांव के खेतों में 12 ट्यूबवेल से केबल चोरी की थी। पुलिस टीम ने उनके घर पहुंचकर सर्च किया तो तांबा और बिजली के तार बरामद किए। आरोपियों के कब्जे से 30 किग्रा तांबा और 53 किग्रा बिजली के तार बरामद किए गए हैं। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें