फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सर्दी व धुंध को लेकर पुलिस की एडवाइजरी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी व धुंध के मद्दे्नजर पुलिस की ओर से एहतियातन एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


एसपी लोकेंद्र सिंह ने जारी एडवाइजरी में कहा कि सर्दी, कोहरे के मौसम में एहतियात उपायों से आप स्वयं ही नहीं बल्कि दूसरे को भी सुरक्षित रखेंगे। आने वाले दिनों में कोहरे व धुंध के चलते सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी। ऐसे में सड़कों पर वाहन का प्रयोग करते समय अधिक सावधानी बरतनी होगी। वाहन चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं। धुंध के मौसम में रिफ्लेक्टिव टेप बहुत ही कारगर साबित होती है।

वाहन चालक यह भी सुनिश्चित करें कि वाहनों की हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम सही तरीके से काम कर रहे हैं। धुंध के दौरान यात्रा करते समय वाहन चालक लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें क्योंकि धुंध के दौरान हाई-बीम हेड लाइट कारगर नहीं होती है। धुंध के दौरान सड़क पर वाहन चलाते समय वाहनों के बीच उचित दूरी बना कर रखें व दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को गाइड के रूप में उपयोग करते हुए वाहन चलाएं। ड्राइव करते समय जरूरी है कि आपका पूरा ध्यान सड़क पर हो। धुंध के दौरान गाड़ियों की गति सीमा नियंत्रित रखने व मोबाइल फोन तथा म्यूजिक सिस्टम का उपयोग करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें