पानीपत। हाली पार्क के पास बीड़ी न देने पर चार युवकों की लाठी डंडों से पिटाई गई थी। आरोपी ने अपने दोस्तों को बुलाकर इन युवकों को पीटा। इन युवकों ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवर्स कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह जिंदल टेक्सटाइल कंपनी में नौकरी करताहै। शुक्रवार शाम को वह अपने चचेरे भाई सूरज के साथ विवर्स कॉलोनी में जा रहे थे। हाली पार्क के पास उसको उसका दोस्त मनीष व अनिल मिल गया। वह वहां आपस में बात करने लगे। तभी उनके पास एक युवक आया और बीड़ी मांगने लगा। उन्होंने उसे कहा कि वह बीड़ी नहीं पीते। उसे युवक ने कॉल कर अपने तीन चार दोस्तों को बुला लिया और उन्हें लाठी डंडों से पीटा। फिर आरोपी उन्हें धमकी देकर फरार हो गए।