फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से परेशान लोगों ने विधायक और पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पानीपत। परेशानियों को लेकर रोष प्र्रदर्शन करते अमर भवन चौक निवासी। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। अमर भवन क्षेत्र में रहने वाले परिवार गंदगी से परेशान हैं। ये लोग इस समस्या से इस कदर दुखी हैं कि इन्होंने मकानों के बाहर पोस्टर तक लगा दिए हैं। इनमें लिखा है कि मकान बिकाऊ है। सड़क पर गंदा पानी बह रहा है और उनकी सुनने वाला कोई नहीं हैं। यहां 50 परिवार रहते हैं और सभी पलायन को मजबूर हैं। यहां तक कि 10 परिवार तो पलायन कर भी चुके हैं।
विज्ञापन

सीवरेज की समस्या से दुखी होकर रविवार को अमर भवन क्षेत्र के बाशिंदे सड़क पर उतर आए। लोगों ने विधायक एवं पार्षद के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। लोगों ने बताया कि वे जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं, उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। अब उनके पास यहां से पलायन करने के अलावा कोई चारा नहीं है। लोगों ने विधायक एवं पार्षद को चेतावनी दी है कि जल्द उनकी परेशानी दूर नहीं हुई तो वे सड़कों पर आकर जाम लगाएंगे।
कई बार नेताओं से मिल चुके हैं, कोई नहीं सुनता: सुरेश
अमर भवन क्षेत्र निवासी सुरेश कुमार ने कहा कि कई बार सीवरेज की समस्या को लेकर विधायक एवं पार्षद से मिल चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं करता है। सड़कों पर गंदा पानी बहता है। गंदगी से परेशान होकर लोग अपना मकान बेचने को मजबूर हैं। कई परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं, लेकिन नेताओं को फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो सड़कें जाम करने को होंगे मजबूर: रितु
अमर भवन क्षेत्र निवासी रितु का कहना है कि क्षेत्र के लोग वर्षों से सीवरेज एवं नालों की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों को अपने मकान बेचने पड़ रहे हैं। बहुत बार पार्षद से गुहार लगा चुके हैं। समस्या ज्यों की त्यों है। पूरे क्षेत्र में गंदगी है। अगर जनप्रतिनिधियों ने जल्द सुनवाई कर समस्या का समाधान नहीं कराया तो सड़कें जाम करने पर मजबूर होंगे।
हम यहां से पलायन करने को मजबूर: हरीश
हरीश कुमार सलूजा का कहना है हम अमर भवन चौक के ही निवासी हैं। वर्षों संघर्ष करने के बाद भी जब गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हुई तो मकान बेचकर पलायन करने पर मजबूर हैं। और भी परिवार यहां से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। इस संबंध में जन प्रतिनिधियों को ठोस कदम उठाने चाहिए।
सरकार गलत जगह पैसा खर्च कर रही है: रविंद्र
रवींद्र का कहना है कि सरकार गलत जगह पर पैसे खर्च कर रही है। जहां पहले से सड़कें बनी हैं, उन्हें उखाड़कर दोबारा बना रहे हैं। जबकि यहां गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। नाले अटे पड़े हैं। विधायक एवं पार्षद से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। चुनाव में नेता सिर्फ यहां वोट मांगने आते हैं।
समाधान नहीं तो दिया जाएगा धरना: नारंग
पार्षद मिनाक्षी नारंग ने कहा कि वह अपने क्षेत्र की जनता के साथ हैं। कॉलोनी की समस्या के बारे में निगम अधिकारियों को अवगत कराया गया है। अगर समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ धरने देंगी।
लोगों की परेशानियों का जल्द निदान होगा- विधायक
विधायक शहरी विधान सभा प्रमोद विज ने कहा कि लोगों की परेशानी अब उनके संज्ञान में आई है। इससे पहले उनको इस बारे में पता नहीं था। इस संबंध में अमर भवन चौक क्षेत्र के पार्षद व अधिकारियों से बात करेंगे। लोगों की परेशानी जल्द दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें