फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज धूप के चलते लोगों को फिर सताने लगी गर्मी

Fri, 19 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए छतरी का सहारा। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। तेज धूप के चलते गर्मी फिर से रंग दिखाने लगी है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 29 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार को तापमान और बढ़ने का अनुमान जताया है। रविवार को बादल छाने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और तेज आंधी से तापमान में कमी आई थी। वीरवार को हल्के से मध्यम छाए रहे। शुक्रवार को सुबह ही तेज धूप निकल आई। दिनभर धूप निकलने से अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें