फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: असंध चौकी की ई-बस का रूट अब बल्ला और असंध तक

Fri, 19 Jun 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शहर में ई-बस सेवाओं के विस्तार के तहत पानीपत से करनाल जिले के बल्ला, असंध और बापौली क्षेत्र के गोयला तक बसों के रूट बढ़ा दिए गए हैं। असंध चौकी से टोल प्लाजा तक चलने वाली ई-बस का रूट अब बल्ला और असंध तक विस्तारित किया गया है, जबकि बापौली रूट की बसों को गोयला गांव तक बढ़ाया गया है।

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए ई-बसों के रूटों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी के तहत यह बदलाव किए गए हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


जिले में वर्ष 2024 में पहले चरण में पांच ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। इसके बाद 28 मई को 45 नई ई-बसों की सौगात मिली। इसके साथ ही पानीपत हरियाणा का पहला जिला बन गया है, जहां 50 ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि तकनीकी खराबी के चलते छह बसें वर्तमान में ई-डिपो में खड़ी हैं, जिनकी मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही इन्हें भी निर्धारित रूटों पर पुनः शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा के बीच वर्तमान में 10 ई-बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। रोडवेज विभाग के अनुसार, ई-बसों के संचालन से जहां यात्रियों को आरामदायक और प्रदूषण रहित परिवहन सुविधा मिल रही है, वहीं विभाग को भी प्रतिदिन लगभग चार लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन


ई-बसों के रूटों की लगातार समीक्षा की गई है। असंध नाके तक जाने वाली बस को बल्ला व असंध तक लगाया है। बापौली तक की बस को गोयला गांव तक बढ़ाया है। यात्रियों की मांग पर और भी बदलाव किए जा सकते हैं।

विक्रम कांबोज, महाप्रबंध, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें