फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पांच दिन तक डेढ़ घंटा रहेगा ब्लॉक

Wed, 18 Jun 2014 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पांच दिनों तक डेढ़ घंटा तक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान बजीदा जाटान और करनाल के बीच फाटक संख्या 63 पर मरम्मत कार्य चलेगा। रेलमार्ग को दोपहर के समय ब्लॉक रखा जाएगा।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि 21, 23, 24, 26 और 28 जून को अंबाला दिल्ली रेलमार्ग ब्लॉक रहेगा। संबंधित दिनों में बजीदा जाटान और करनाल के बीच फाटक संख्या 63 पर काम मरम्मत कार्य चलेगा।

ब्लॉक का समय सुबह 11.15 से 12.45 रखा गया है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक रहने के दौरान 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस गुजरती है।

इस ट्रेन को करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच कहीं पर भी 40 मिनट तक रोककर खड़ा किया जाएगा। इसके अलावा इस बीच गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो सकती हैं।
विज्ञापन


यात्री समय का रखें विशेष ध्यान
रेलवे यात्री अपने गंतव्य पर जाने संबंधित तिथियों में 11.15 से 12.45 बजे तक के समय का जरूर ध्यान रखें। उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ अजय माइकल ने बताया कि इस समय में ब्लॉक रहने से ट्रेन नहीं मिल पाएगी। स्टेशन पर आने से पहले समय का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें