फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल दो युवकों की मौत

Mon, 19 May 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत/समालखा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर नेस्ले के पास ट्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीसरा मोटरसाइकिल से उतर जाने के चलते बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


मरने वाले दो युवक सोनीपत के गंगाना गांव के थे और पट्टीकल्याण एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे। जीआरपी ने शवों को शव गृह में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसा सोमवार को दोपहर बाद नेस्ले के पास दिल्ली अंबाला रेलवे ट्रैक पर हुआ। सोनीपत के गांव गंगाना निवासी नवीन, संजय व धर्मबीर पट्टीकल्याणा गांव के पास एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे।
विज्ञापन


उन तीनों को पंप मालिक ने किसी से पैसे लेकर आने को कह दी। वे शार्ट कट रास्ते के चक्कर में नेस्ले कंपनी के पास से रेलवे लाइन को क्रास करने लगे। नवीन व संजय बाइक को उठाकर ट्रैक कुदाने लगे, जबकि धर्मबीर ट्रेन के आने की बात कहकर पीछे हट गया।

इसी दौरान अंबाला की तरफ से आ रही एक गाड़ी की चपेट में नवीन व संजय आ गए और मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में नवीन की मौके पर ही मौत हो गई व जबकि संजय बुरी तरह से घायल हो गया।

तीसरे साथी ने किसी तरह मामले की सूचना कंट्रोल रुम में दी। कंट्रोल रूम से सूचना पाकर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को इलाज के लिए सीएचसी में पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालात के चलते डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पानीपत रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां इलाज के दोरान संजय ने भी दम तोड़ दिया। जीआरपी ने दोनों के शवों को सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

जीआरपी के जांच अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि नेस्ले के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें