पानीपत। 14 सितंबर 2021 को दिल्ली में हिंदी दिवस समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में रिफाइनरी प्रमु?
- फोटो : Panipat
पानीपत। रिफाइनरी को राजभाषा के क्षेत्र में दिए जाने वाला सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार राजभाषा कीर्ति से नवाजा गया है। हिंदी दिवस पर यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिया।
गृह मंत्री ने रिफाइनरी प्रमुख गोपाल चंद्र सिकदर को राजभाषा हिंदी के उत्तम कार्यान्वयन के लिए राजभाषा शील्ड दी। इसके अलावा सदस्य सचिव नराकास पानीपत प्रीति शाह को हिंदी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाणपत्र दिया गया ।
इस अवसर पर पानीपत रिफाइनरी प्रमुख गोपाल चंद्र सिकदर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि राजभाषा विभाग यह पुरस्कार प्रेरणा और प्रोत्साहन का सबसे बड़ा स्रोत है। पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्सके लिए यह गौरवमयी क्षण है। इसके साथ ही उन्होंने पानीपत नराकास के सभी सदस्य कार्यालयों को भी उनके उत्कृष्ट सहयोग देने के लिए बधाई दी ।