नोमान इलाही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का निवासी है, पानीपत में एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर इकबाल काना के संपर्क में था।
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार नोमान इलाही को शनिवार (24 मई 2025) को पानीपत पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट ने नोमान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। नोमान को 13 मई को पानीपत की सीआईए-1 टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नोमान इलाही मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना का निवासी है, पानीपत में एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। वह कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलर इकबाल काना के संपर्क में था और भारतीय सेना की गतिविधियों व रेलवे स्टेशनों की संवेदनशील जानकारी भेज रहा था। जांच में सामने आया कि नोमान ने अवैध रूप से 2017 में पाकिस्तान की यात्रा भी की थी, जिसके बाद से उसकी गतिविधियों पर खुफिया एजेंसियों की नजर थी।
पुलिस ने नोमान के कैराना स्थित घर से छह पासपोर्ट और कुछ संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए थे, जिनमें से तीन पासपोर्ट उसके परिवार के थे। रिमांड के दौरान पूछताछ में नोमान ने कई अहम खुलासे किए। नोमान के मोबाइल और अन्य उपकरणों को डेटा रिकवरी के लिए लैब में भेजा गया है।