फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धन पकड़ने वाली महिला पुलिस अधिकारी सम्मानित

Wed, 21 Dec 2016 12:20 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
c - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने मंगलवार को अपने कार्यालय में कालेधन की धरपकड़ के विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले में तैनात महिला पुलिस अधिकारियों को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने के फैसले के बाद जिला पुलिस कालेधन वालों की धरपकड़ में लग गई थी। इस अभियान में महिला पुलिस अधिकारियों का विशेष योगदान रहा और उन्होंने बढ़ चढ़कर अभियान को सफल बनाया। गाड़िंयों व बसों में चेकिंग कर काले धन को पकड़ा। उन्होंने महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीना कुमारी, सेक्टर 29 चौकी इंचार्ज संब इंस्पेक्टर कविता, सेक्टर 11-12 चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुनीता देवी, मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज संब इंस्पेक्टर किरण, तहसील कैंप चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रेखा देवी को प्रसंशा पत्र देकर सम्मानित किया।

और भविष्य मे इसी प्रकार इमानदारी, लगन और निष्ठभाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विदित है कि महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीना कुमारी व सेक्टर 11-12 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनीता देवी ने 18 दिसंबर को जीटी रोड टोल प्लाजा पर संयुक्त रूप से नाकाबंदी कर बसों में चेकिंग के दौरान तीन बसों मे बैठे तीन युवकों से 10,12,500 रुपये की नई व पुरानी करेंसी बरामद की थी। सेक्टर-29 चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कविता देवी ने गांव नांगल खेड़ी के सामने नेशनल हाईवे पर नाका बंदी के दौरान 15 दिसंबर को कार से 7,19,800 रुपये और 19 दिसंर को करनाल नंबर की गाड़ी से 3.38 लाख रुपये की नई व पुरानी करेंसी बरामद की थी। मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर किरन ने मॉडल टाउन में नाकाबंदी के दोरान इक्को स्पोर्ट कार से 17 दिसंबर को 2 लाख 88 हजार 400 रुपये की नई व पुरानी करेंसी बरामद की थी। पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल के आदेशानुसार जिला पानीपत में कालाधन की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक नौ स्थानो से 89 लाख 78 हजार 600 रुपये की नई व पुरानी  करेंसी बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें