फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: सेक्टर-12 शॉपिंग सेंटर से नहीं हुआ गंदे पानी की निकासी का समाधान, बाल्टियां लेकर निकाले लोग

Mon, 01 Jul 2024 07:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

लोगों ने नगर निगम के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। सूचना मिलते ही मौके पर निगम ने निकासी कराई।
विज्ञापन
बाल्टियां लेकर गंदा पानी निकालते हिमांशु समेत अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत शहर के सबसे पॉर्श एरिया में से एक सेक्टर 12 के शॉपिंग सेंटर में दुकानों के सामने गंदे पानी की निकासी न होने से सेक्टरवासियों ने निगम के खिलाफ एक अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी की और बाल्टियां लेकर खुद गंदे पानी की निकासी करने लग गए। इस प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा के युवा नेता हिमांशु शर्मा ने की। इसकी सूचना मिलते ही निगम प्रशासन ने तुंरत मौके पर गंदे पानी की निकासी के लिए अपने टैंकर भिजवा दिए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सेक्टर 12 शॉपिंग सेंटर में बिना बारिश के ही सीवर का गंदा पानी भरा रहता है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग कई बार नगर निगम अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कई बार लोग यहां विरोध प्रदर्शन तक कर चुके हैं। बावजूद निकासी न होने से यहां गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


जिससे आसपास का बदबू फैल रही है। वहीं, गंदे पानी की वजह से लोगों में संक्रमण और मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है। हालात ये हैं कि शॉपिंग सेंटर की दुकानों के सामने गंदा पानी होने की वजह से ग्राहक तक नहीं आ रहे हैं। जिससे इन दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।

हिमांशु शर्मा का कहना है कि यहां ज्यादातर दुकानदारों ने दुकानें किराये पर ली हुई है। किराये समेत दुकानदारों का रोज का तीन से चार का खर्चा है। गंदे पानी की वजह से सहां पर ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिसके कारण दुकानदार पूरा दिन खाली रहने को मजबूर हैं। इसे लेकर वे पहले भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बावजूद समाधान न होने पर निगम को जगाने के लिए खुद हाथों में बाल्टियों को लेकर इस गंदे पानी को निकालने का काम किया है।
विज्ञापन


इस मौके पर हिमांशु शर्मा, अमित गुलाटी, विक्की सहोरा, धनंजय सिंगला, सोनू, चंदन, मोहन लाल गर्ग, हिमांशु भोगरा, सागर कुमार, धीरज अहूजा, जितेश बंगा, हैप्पी चावला, हिमांशु खुराना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें