फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल में गाने डाउनलोड करते पकड़ा

Wed, 16 Sep 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी स्पेशल स्टाफ और यूनिट प्रोटेक्शन और इंवेस्टिगेशन की टीम ने वार्ड-10 में बिना लाइसेंस मोबाइल में गाने डाउनलोड करने का खुलासा किया है और दुकानदार को रंगे हाथों काबू कर सीपीयू समेत अन्य सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना शहर ने कापीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आईजी स्पेशल स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजीत और यूनीक प्रोटेक्शन और इंवेस्टिगेशन के स्टेट हेड संजीव कुमार ने सूचना के आधार पर वार्ड-10 वाल्मीकि मोहल्ला स्थित साईं कम्युनिकेशन पर दबिश दी।

यहां पर दुकानदार धर्मबीर मोबाइल में गाने डाउनलोड कर रहा था। टीम ने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया और उससे यूनीक एंरटेनमेंट का लाइसेंस मांगा। उसके पास किसी तरह का लाइसेंस नहीं मिला। टीम ने दुकानदार धर्मबीर को काबू कर लिया और दुकान से एक सीपीयू, एक एलसीडी, एक की-बोर्ड, माउस और एक चिप बरामद कर ली।
विज्ञापन


किला चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यूनीक प्रोटेक्शन एंड इंवेस्टिगेशन के स्टेट हेड संजीव कुमार के बयान दर्ज किए और आरोपी दुकानदार धर्मबीर के खिलाफ कॉीराइट एक्ट की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

किसी तरह का गाना या फिल्म डाउनलोड नहीं की जा सकती। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को लाइसेंस लेना पड़ता है। वह उसके बाद ही डाउनलोडिंग का काम कर सकता है। डीजे संचालकों को भी इसी तरह का लाइसेंस लेना होता है लेकिन शहर मे काफी लोग मनमर्जी से डाउनलोडिंग का काम चला रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संजीव कुमार, स्टेट हेड, यूनीक प्रोटेक्शन एंड इंवेस्टिगेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें