फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सभी नाकों पर वाहनों की चल रही है चेकिंग

Thu, 01 Dec 2016 11:59 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने नाभा जेल ब्रेक मामले में पानीपत में सुरक्षा की चूक होने के बाद डीएसपी व थाना प्रभारियों की तीन दिन में दूसरी बार बैठक ली और सबको क्षेत्र में बारीकी से जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बीच ब्लैकमनी पर भी नजर रखें और हर वीटी को गंभीरता के साथ लें। भविष्य में इस तरह की लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने सनौली थाने में इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को इंचार्ज लगा दिया। महेंद्र सिंह इससे पहले थर्मल चौकी इंचार्ज थे और वीरवार को ही सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पदोन्नत हुए थे।
विज्ञापन


एसपी राजेश दुग्गल ने वीरवार को अपने कार्यालय में जिले के डीएसपी व थाना प्रभारियों की बैठक ली। एसपी दुग्गल ने पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नाभा जेल से दो आंतकी हरमिंदर सिंह मिंटू, कश्मीर सिंह, गैंगस्टर परमिंदर उर्फ पैदा, हरजीत सिंह व विक्की गौंदर समेत छह अपराधी फरार होने के बाद राज्य में रेड अलर्ट जारी है। रेड अलर्ट के मध्यनजर पुलिस कर्मचारियों को इमानदारी से डयूटी करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पुलिस सभी नाकों पर गहनता से वाहनों की चैकिंग करें और संदिग्ध लोगों से गहनता से पूछताछ करें। शहर व जिले से कोई भी संदिग्ध व्यक्ति निकलना नहीं चाहिए।

ब्लैकमनी पर रखें नजर
एसपी ने कहा नोटबंदी के चलते कुछ लोग ब्लैकमनी को व्हाइट बनाने में लगे हुए हैं। ऐसे में दिल्ली के लोग सक्रिय हो गए हैं। जिला पुलिस ने मंगलवार व बुधवार को दो जगहों से चैकिंग के दौरान 30.40 लाख रुपये बरामद किए हैं। ये सब पुरानी करेंसी थी और इसको ब्लैकमनी मानकर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को डयूटी के दौरान हथियार रखने व अपने क्षेत्र में निरंतर गश्त करने के भी निर्देश दिए। अगर कोई भी थाना व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में डयूटी के दौरान लापरवाह पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना व चौकी में ज्यादा से ज्यादा फोर्स हाजिर रखी जाएं
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा की सभी प्रबंधक थाना, चौकी प्रभारी हाई अलअऌ् की कोई भी वीटी प्राप्त हो तो उसी समय अपने- अपने  क्षेत्र में स्थाई व अस्थाई नाकों पर नाकाबंदी कर गहनता से जांच करें। वे थाना व चौकी में हर समय ज्यादा से ज्यादा फोर्स को हाजिर रखें। सभी उप पुलिस अधीक्षक व प्रबंधक थाना चैकिंग के दौरान पीसीआर व राइडर पर तैनात जवानों पर विशेष ध्यान दें।  पीसीआर पर तैनात जवान असहले के साथ तैनात होगा। सभी प्रबंधक थाना व चौकी इंचार्ज भी ड्यूटी के दौरान अपने साथ रिवाल्वर रखेंगे। वे अपने स्थाई व अस्थाई नाकों को भी चिंहित करें। ताकि हाई अलर्ट या अन्य परिस्थितियों में तुरंत नाका बंदी कर चैकिंग की जा सकें। उन्होंने कहा कि जिला में हाई अलर्ट को लेकर किसी भी समय मॉक ड्रिल करवाई जा सकती है । जिसके लिए सभी तैयार पर रहें। लापरवाही की सूरत मे स्वयम जिम्मेदार होंगे ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें