फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश दिवस पर धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

Sun, 16 Oct 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
गतका - फोटो : bureau
विज्ञापन
हैंडलूम नगरी पानीपत शनिवार को वाहे गुरु के जयकारों से गूंज उठी। विशाल नगर कीर्तन में संगत ने दर्शन कर खुद को निहाल किया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले गए कीर्तन में अखाड़ों के खिलाड़ियों ने शानदार करतब दिखाया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री गुरु राम दास सिंह सभा मॉडल टाउन ने गुरु राम दास के प्रकाश दिवस पर शनिवार को नगर कीर्तन निकाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर खरे थे। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु धर का प्रसाद लिया।

गुरुद्वारा श्री गुरु राम दास सिहं सभा मॉडल टाउन से दोपहर दो बजे नगर कीर्तन को हरी झंडी दिखा रवाना किया गया। नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शाम आठ बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्ण हुआ। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि श्री गुरु रामदास का जन्म 1536 में लाहौर के पाल चुना मंडी में हुआ।
विज्ञापन


बचपन में माता-पिता की अकाल मौत हो गई। उनका पालन नानी ने किया। बचपन से ही नानी ने इनको सेवा की सीख दी। वे गुरु घर की सेवा करके प्रसन्न रहते थे। वह बचपन में घुघने बेचते थे। उनकी शादी गुरु अमरदास की बेटी बीबी भानी के साथ हुई।

गुरु  रामदास की सेवा से गुरु अमरदास खुश हो गए और उन्होंने गद्दी दे दी। साथ ही निर्देश दिया कि अमृतसर साहिब जाकर सेवा करो। इस पर उन्होंने अमृतसर साहिब जाकर शहर बसाया और सरोवर की सिरनजना की। इस महान नगर कीर्तन में शहर की सभी धार्मिक संस्थाओं ने योगदान दिया।

इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरशरण सिंह बब्बू, मीत प्रधान निर्माण सिंह, गुरप्रीत सिंह जब्बल प्रधान सरबत दा भला चेरीटेबल ट्रस्ट,  हरचरन सिंह धम्मू प्रधान रामगढ़िया फेडरेशन ऑफ हरियाणा, सुखदेव सिंह प्रधान गुरुद्वारा पहली पातशाही जीटी रोड पानीपत, जगजीत सिंह दुआ प्रधान गुरुद्वारा संत भाई नरेण सिंह,

सुखविंदर सिंह प्रधान गुरुद्वारा भाई लालो जी, बाबा बंदा सिंह बहादुर के प्रधान जेएल कुकरेजा, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, श्री गुरु राम दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक कन्या पाठशाला के प्रधान कुलवंत सिंह, हरविंदर सिंह मठारु, हरभजन सिंह,
विज्ञापन


प्रीतम सिंह सचदेवा, परमजीत सिंह लांबा, मनमोहन सिंह, गुरविंदर सिंह बग्गा, नरेंद्र सिंह सीए, गुरदियाल सिंह मैनेजर, सुरेंद्र पाल नारंग आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें