एसडी पीजी कॉलेज में करनाल जोन के यूथ फेस्टिवल में हर प्रस्तुति में उत्कृष्ट स्थान पाने पर जमकर खुशी मनाई। फेस्टिवल में कॉलेज की एश्वर्या का अहिल्ला और साहिल का इंद्र देवता का अभिनय सबको पसंद आया। कॉलेज की एश्वर्या ने बेस्ट एक्टर और साहिल को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया।
एसडी पीजी कॉलेज में वीरवार को यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान दिनेश गोयल व प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज पिछले चार सालों से यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रस्तुतियों के साथ खुद को साबित कर रहा है। 65 कॉलेजों के प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए एसडी कॉलेज की लगभग हर प्रतिभागी टीम और प्रतिभागी ने अपनी छाप छोड़ी है।
अब एसडी कॉलेज इंटर जोनल फेस्टिवल में अपनी प्रस्तुतियों का लोहा मनवाएगा। इसके साथ कॉलेज की टीम ने सिंपोजियम संस्कृत भाषण क्विज, पोएटिकल सिंपोजियम हिंदी, ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, क्ले मोडेलिंग, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी, ग्रुप डांस, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल एनपी संस्कृत ड्रामा हरियाणवी डांस सोलो मेल पॉप सोंग हरियाणवी कोरियोग्राफी, फोल्क इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी सोलो माइम सांग हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा ग्रुप डांस हरियाणवी संस्कृत भाषण में कोमेडिड हुई है।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने सफलता का श्रेय एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी विशेष तौर पर प्रधान दिनेश गोयल सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. आरपी सैनी और डॉ. संगीता गुप्ता के सिर बांधा। उन्होंने डॉ. बालकिशन शर्मा प्रो. यशोदा अग्रवाल और प्रो. इंदु पूनिया की भी प्रशंसा की। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा की ऐसे आयोजनों से ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर प्रो. आईसी गोयल, प्रो. प्रवीण खेरड़े डॉ. आरपी सैनी, डॉ. संगीता गुप्ता, प्रो.नरेंद्र कौशिक, डॉ. एसके वर्मा, प्रो. सरिता दलाल, यशोदा अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।