फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: समालखा में जूते के शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला, 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Mon, 04 Sep 2023 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत (हरियाणा)

सार

समालखा चौकी इंचार्ज हरनारायण भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को एक तरफ कर दमकलकर्मियों को रास्ता दिलवाया।
विज्ञापन
आग लगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के समालखा कस्बे के रेलवे रोड स्थित एक जूतों के शोरूम में शनिवार को आग लगने से लाखों का सामान जल गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने दो गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


शोरूम मालिक मोनू अहलावत ने बताया कि वह सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे शोरूम बंद कर अपने घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसे शोरूम में आग लगने की सूचना मिली। वह वापस पहुंचा तो उसकी दुकान के बाहर भीड़ लगी हुई थी और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे।

दमकलकर्मी रविंद्र बैनीवाल ने बताया कि उनको 8:29 बजे डायल 112 से आग लगने की सूचना मिली थी। दो गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। एसी में शार्ट सर्किट होने से आग लगने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें