फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: मतदान कर लौट रहे पिता की कार की चपेट में आने से मौत, बेटा बाल बाल बचा

Sun, 06 Oct 2024 09:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

सौदापुर गांव के पास हादसा हुआ है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में असंध रोड पर स्थित सौदापुर गांव के पास एक कार चालक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ खुखराना गांव में मतदान कर वापस आ रहा था। नोहरा गांव के मोड़ के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसका बेटा बाल बाल बच गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना के संबंध में युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

मूल रूप से खुखराना गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह फिलहाल नौहरा गांव मोड के पास जैन आश्रम के सामने सौदापुर गांव की कॉलोनी में रहते हैं। वह शनिवार को अपने पिता रामपाल (50) के साथ खुखराना गांव में मतदान करने गया था। शाम साढ़े पांच बजे मतदान कर पैदल ही वापस अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह सौदापुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार कार ने सीधा उसके पिता रामपाल को टक्कर मार दी। वे उनको जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें