पानीपत। समालखा में आयोजित श्रीश्याम बाबा चुलकाना धाम यात्रा महोत्सव को देखते हुए पानीपत डिपो ने कोई स्पेशल बस नहीं चलाई। इस कारण दूसरे जिलों एवं राज्यों से आने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव चुलकाना से समालखा बस स्टैंड आने के बाद यात्री घंटों बस आने का इंतजार करते रहे लेकिन बसें नहीं मिलीं। भक्तों की संख्या के लिहाज से बसों की संख्या कम रही। समालखा पुल के नीचे आने के बाद यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और वहां पर जाकर ट्रेन के जरिए अपने घर पहुंचे।
- वृंदावन ट्रस्ट ने पानीपत के श्रद्धालुओं के लिए चलाई फ्री कैब
वृंदावन ट्रस्ट ने डिपो की ओर से स्पेशल बस की सुविधा न होने के बाद पानीपत के श्रद्धालुओं के लिए फ्री कैब चलाई। पिछली बार भी स्पेशल बसों का संचालन नहीं किया था, जिससे यात्री दिनभर परेशान हुए थे। जिसको देखते हुए संस्था ने पहले ही पानीपत के श्रद्धालुओं के लिए कैब की व्यवस्था कर दी थी क्योंकि ज्यादातर लोग पैदल आते हैं और लौटते समय उन्हें साधन नहीं मिलता है।