फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठग ने कस्टमर बनकर टैक्सी ड्राइवर के खाते से निकाले 34 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दुष्यंत नगर निवासी एक टैक्सी ड्राइवर के खाते से ठग ने 34 हजार रुपये निकाल लिए। ड्राइवर ने बताया कि ठग ने कॉल कर कहा कि वह कस्टमर बोल रहा है, खाते में रुपये डलवा रहा हूं, एक से दो दिन में ले लूंगा। उसने झांसे में आकर खाता नंबर आरोपी को भेज दिया। ठग ने दो बार में कुल 34 हजार रुपये निकाल लिए। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। वह ऑनलाइन माध्यमों से भी किराया लेता है। 29 मई को रात साढ़े आठ बजे वह घर पर था। इसी बीच उसके पास एक कॉल आई। फोन वाले शख्स ने बताया कि वह उसका कस्टमर बोल रहा है। वह फोन पे के माध्यम से उसके खाते में रुपये डाल रहा है, कुछ दिनों बाद वह उससे ले लेगा। उसने हां कर दी और उसे खाता नंबर बता दिया।
ठग ने पहले खाते में एक रुपया भेजकर कंफर्म किया और उसके खाते से पहली बार में 24,999 रुपये और दूसरी बार में नौ हजार रुपये खाते से निकाल लिए। उसने कॉल किया तो ठग ने जान से मारने की धमकी देकर कॉल काट दी। उसने बैंक में कॉल कर खाता ब्लॉक कराया और शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें