फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता न होने पर 223 का दाखिला दूसरे स्कूल में कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एक सोसायटी की ओर से चलाए जा रहे स्कूल को विद्यालय शिक्षा निदेशालय से मान्यता नहीं मिल सकी। इस पर यहां के 233 बच्चों का दाखिला दूसरे सरकारी स्कूल में जिला शिक्षा विभाग ने करवाया ताकि उनका भविष्य खराब न हो। विभाग ने कार्रवाई करने के बाद उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शिव शिक्षा प्रचार समिति द्वारा समालखा में हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलाया जा रहा है। स्कूल की ओर से वर्ष 2020-21 के लिए प्रोविजनल मान्यता के लिए आवदेन किया गया था। इसे 30 मार्च 2021 को संबंधित अधिकारी ने खारिज कर था। इसके बावजूद भी स्कूल में 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों के एडमिशन किए गए।
स्कूल की मान्यता न होने और बच्चों के भविष्य को देखते हुए डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन (विद्यालय शिक्षा निदेशालय) जिला शिक्षा अधिकारी को 9वीं से 12वीं तक के बच्चों का पास के ही राजकीय स्कूल में दाखिला करवाने तथा उसकी रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। जिस पर कारवाई करते हुए हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 233 बच्चों को भापरा के राजकीय स्कूल में दाखिला दिलवाया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि उन बच्चों का एडमिशन कराते हुए रिपोर्ट भेज दी गई है। मिडल क्लास तक ही स्कूल के पास मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें