फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद व विशाल के लिए सांसद के अनुरोध पर मिला आश्वासन

विज्ञापन
पानीपत। विदेश मंत्री एस जय शंकर को ज्ञापन सौपते हुए सांसद संजय भाटिया व कुरूक्षेत्र के सांसद नाय? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। अफ्रीकी देश मोजांबिक में विनोद बैनीवाल को आंतकियों से छुड़ाने और आस्ट्रेलिया में विशाल जूड की रिहाई के लिए विदेश मंत्री से मुलाकात कर आग्रह किया। कहा कि भारत सरकार इन मामलों में तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई करें। दोनों मुद्दों पर विदेश मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही खुशखबरी मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद संजय भाटिया ने कहा कि विदेश मंत्री ने उन्हें बताया कि इस बाबत मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी व्यक्तिगत रूप से उन्हें फोन पर बातचीत की है। भारत सरकार इन दोनों को वापस लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने उन्हें आश्वस्त किया है कि विनोद बैनीवाल को रिहा कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को बुधवार को ही अपने कार्यालय में बुलवाया था और संबंधित दूतावास में बात भी करवाई गई है। वे आश्वस्त हैं कि विनोद बैनीवाल की वतन वापसी होगी। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर और पूरी सरकार उनके परिवार के साथ इस दुख में शामिल है। उन्हें हर हाल में भारत वापस लाया जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की जेल से विशाल जूड को रिहा कराने की मांग
सांसद नायब सैनी नायब सैनी और सांसद संजय भाटिया ने आस्ट्रेलिया में विशाल जूड की रिहाई के संबंध में भी बातचीत की। सिडनी में विशाल जूड ने किसान आंदोलन के समर्थन में निकाले जा रहे प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराकर देशभक्ति की भावना प्रदर्शित की थी। इस दौरान उनके साथ मारपीट कर उन्हें जेल में डाल दिया गया था। मामले में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि विदेश मंत्रालय आस्ट्रेलिया दूतावास के संपर्क में हैं और जल्द ही विशाल जूड को भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन

विनोद की पत्नी ने जताया सांसद का आभार
समालखा के बैनीवाल मोहल्ला निवासी विनोद बैनीवाल की पत्नी सीमा देवी ने सांसद संजय भाटिया का आभार जताया है। विनोद अफ्रीकी देश मोजांबिक के शहर पालमा में एक फ्रांसीसी कंपनी में कार्यरत हैं। करीब ढाई महीने पहले उन्हें उनके दो साथियों से आतंकवादी संगठन ने अगवा कर लिया। 24 मार्च को पालमा शहर पर आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादी संगठन ने हमला किया था, इसी दौरान आतंकी संगठन ने तीन भारतीय कर्मचारियों को अगवा किया था। 20 अप्रैल को आतंकियों ने विनोद को छोड़ने के एवज में एक बिलियन डालर की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें