फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछने के बहाने डेंटिस्ट भाइयों के सिर पर पत्थर मार बाइक, मोबाइल, रुपये लूटे

विज्ञापन
पानीपत। घायल रवि। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। गांव बिंझौल नहर के पास रास्ता पूछने के बहाने तीन बदमाशों ने बुलेट सवार डेंटिस्ट भाइयों को रुकवाया। रोहतक का रास्ता बताने के बाद दोनों भाई टायलेट करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने पीछे से उनके सिर पर पत्थर मार दिया। वे बेसुध हो गए और बदमाश उनका मोबाइल फोन, सात हजार रुपये और बुलेट बाइक लूटकर फरार हो गए। होश आने पर दोनों खून से लथपथ हालत में घर पहुंचे। परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बिंझौल निवासी रवि ने बताया कि उसका संजय चौक पर डेंटल क्लीनिक है। सोमवार को कैराना (शामली) से ममेरा भाई कृष डेंटर चेयर लेने के लिए पानीपत आया था। उन्होंने भावना चौक से चेयर खरीदकर ऑटो में लोड कराई और कैराना भिजवा दी। इस काम में उन्हें शाम हो गई। इसके बाद वह संजय चौक पर अपने एक दोस्त से मिलने चले गए। वहां से निपटने के बाद रात करीब साढ़े 11 बजे वह और ममेरा भाई कृष बुलेट पर सवार होकर अपने गांव बिंझौल जा रहे थे। बिंझौल नहर के पास तीन युवक खड़े मिले। एक युवक ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने बाइक रोकी तो युवकों ने रोहतक का रास्ता पूछा। रास्ता बताने के बाद वे दोनों सड़क किनारे टायलेट करने लगे तभी बदमाशों ने हमला कर और लूट अंजाम दी। बदमाश स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे, जिस पर नंबर प्लेट नहीं थी।
बेरहमी से मारा, लगे 18 टांके
घायल डेंटिस्ट रवि ने बताया कि दो माह पहले ही उन्होंने बुलेट बाइक खरीदी थी। बुलेट के कागज और बिल भी उसी में था। बदमाश बुलेट के साथ सभी कागज भी ले गए। रवि ने बताया कि पहला पत्थर मारने के बाद एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया था। दूसरा पत्थर लगने के बाद दोनों भाई बेहोश हो गए। बदमाशों ने इतनी बेरहमी से मारा किया कि उनके सिर में 18 टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें