फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 12 Jan 2017 11:47 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहौली व बापौली के बीच में बाइक व कार की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

 गांव सनौली कलां निवासी अंकुश (27) गांव में ही जरनेटर सेल परचेज का काम करता था। वह बुधवार को किसी काम से बाइक पर समालखा गया हुआ था और देर रात को समालखा से अपने गांव लौट रहा था। जब वह बिहौली व बापौली के बीच में पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर दे मारी। इस घटना में अंकुश गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। चिकित्सकों ने अंकुश की गंभीर हालत देख खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
अंकुश के सहारे चल रहा था घर
अंकुश के दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मानसिक रूप से अशक्त रहता है। अंकुश के दो बच्चे हैं। तीन साल की लड़की व दो साल का लड़का। अंकुश ही अपने घर को चला रहा था। सड़क दुर्घटना में अंकुश की मौत के बाद परिजनों की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहौली व बापौली के बीच बाइक पर आ रहे गांव सनौली कलां निवासी अंकुश को कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में युवक की मौत हो गई। कार चालक घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
एएसआई राजेश, जांच अधिकारी, थाना बापौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें