बलजीत नगर नाका चौकी पुलिस के नजदीक बबैल रोड पर एक कार धूं-धूंकर जल उठी। कार चालक व्यक्ति ने तत्परता के साथ नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह से जल गई।
मिली जानकारी के अनुसार हुडा निवासी प्रेम गुप्ता अपनी गाड़ी में टीवी लेने जा रहा था। बताया जा रहा है कि बलजीत नगर चौकी के नजदीक गाड़ी से गैस की गंध आने लगी। उसने नीचे उतरकर गैस की लीकेज को देखना चाहा, लेकिन उसी वक्त गाड़ी ने आग पकड़ ली। उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गैस लीकेज के चलते आग बढ़ती चली गई। उसने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल कर्मी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से गाड़ी पूरी तरह से जल गई।