फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-1 ऑफिस से 30 मीटर दूर आयुर्वेदिक डॉक्टर से चार बदमाशों ने लूटी डस्टर कार, पीटा और तीन राउंड फायर कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-18 मोड़ पर सीआईए-1 कार्यालय से 30 मीटर की दूरी पर डस्टर कार में पंक्चर लगवा रहे आयुर्वेदिक डॉक्टर से चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर कार और उनका मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने डॉक्टर को पीटा और तीन राउंड फायर भी किए। डॉक्टर ने बताया कि वह सेक्टर-18 मोड़ पर कार में पंक्चर लगवा रहे थे, तभी चार बदमाश आए गाड़ी की चाबी मांगी। चाबी नहीं देने मारा और एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उन पर तान दी। उन पर फायर किया गया, लेकिन धक्का-मुक्की के दौरान बदमाशों का निशाना चूकने से वह बाल-बाल बचे। जिस पर बदमाश कार की चाबी छीनकर चारों बदमाश कार में बैठकर फरार हो गए। जिसके वह सीआईए-1 कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित के साथ आरोपियों के भागने की दिशा में मुआयना भी किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। सेक्टर 13-17 पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
विज्ञापन

करनाल में कार्यरत डॉक्टर की जुबानी
एल्डिको निवासी डॉक्टर रितेश चहल पुत्र हवा सिंह चहल ने बताया कि वह करनाल आरआईपुरा गांव में आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। वह शनिवार शाम पांच बजे घर से मार्केट जाने के लिए अपनी कार से निकले थे। रास्ते में कार पंक्चर हो गई, जिस पर सेक्टर-18 मोड़ पर पंक्चर लगवा रहे थे। पंक्चर लगते ही चार बदमाश, उनमें से दो के हाथ में पिस्तौल थी और बाकी दो बदमाश कार की चाबी मांगने लगे। जिस पर डॉक्टर ने चाबी को मुट्ठी में दबा लिया। बदमाशों ने हाथापाई शुरू कर दी। फिर एक बदमाश ने सिर में पिस्तौल की बट मारी और दूसरे ने पिस्तौल तान दी। तीसरे बदमाश ने चाबी छीनने की कोशिश की। मुट्ठी नहीं खुली तो बदमाश ने उन पर दो बार फायर किया, लेकिन धक्का-मुक्की के हालात में वह बच गए। तीसरी बार फिर से फायर किया, इस बार भी बाल-बाल बचे, लेकिन बदमाश चाबी छीनने में कामयाब हो गए और कार एवं मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
पुलिस बुलाने निकाला फोन, गाड़ी रोककर वह भी लूटा
पीड़ित ने बताया कि बदमाश चाबी छीनकर फरार होने की ताक में थे। तीन बदमाश गाड़ी में बैठ चुके थे, वहीं चौथा आरोपी गाड़ी में बैठ ही रहा था कि पीड़ित ने जेब से पुलिस को सूचना देने के लिए फोन निकाला। तभी चौथे बदमाश ने कार रुकवाई और फोन छीन लिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने दिखाई बहादुरी, हथियारबंद चार बदमाशों के आगे नहीं मानी हार
वारदात के दौरान डॉक्टर आखिरी वक्त बदमाशों से भिड़े। करीब तीन मिनट तक चार बदमाशों को डॉक्टर के बीच हाथापाई हुई। यहां तक कि बदमाशों ने डॉक्टर पर फायर भी किया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इस दौरान अगर उनकी मदद के लिए आसपास से लोग आ जाते या पास ही मौजूद पुलिस को भी सूचना देेते तो वारदात होने से बचाई जा सकती थी। बदमाशों को पकड़ा जा सकता था।
पंक्चर वाले युवक की जुबानी
पंक्चर लगाने वाले संजय कॉलोनी निवासी महमंदपुर ने बताया कि डॉक्टर उसके पास आया था, उसने गाड़ी में दो पंक्चर लगाए थे, जिसके बाद वह जैसे ही सामान रखने के लिए अंदर गया तो बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। डॉक्टर काफी देर तक बदमाशों से भिड़े। बाद में लूट के बाद बदमाश उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें