फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज खोलने के नाम पर ठगे 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के रहने वाले पिता-पुत्र पर पानीपत के एक युवक ने कोल्ड स्टोरेज लगाने का झांसा देकर 40 लाख की नकदी ठगने के आरोप में सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक का आरोप है कि पहले सोनीपत में कंपनी खुलवाई और फिर पैसे लेने के बाद घाटे में दिखा दिया। इतना ही नहीं उसके दो मकानों के एवज में बैंक से 1.25 करोड़ रुपये को लोन भी लिया। किस्त नहीं भरी जाने पर उन्हें ठगे जाने का पता चला। बकाया 40 लाख रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-18 निवासी विक्रम ने बताया कि सोनीपत निवासी अरुण से उसकी दोस्त्ती थी। अरुण ने उसके साथ सोनीपत में एबीएस फ्रूट कंपनी बनाई। कोल्ड स्टोरेज में मोटी कमाई का झांसा देकर 40 लाख रुपये लिए। कुछ दिनों बाद कंपनी में घाटा दिखाया जाने लगा। पीड़ित बताया उसको कोल्ड स्टोरेज चलाने का अनुभव नहीं था, जिसके फायदा उठाते अरुण और उसके बेटे सचिन ने ठगी की। अंत में जब लगातार घाटा होने पर कंपनी बंद करने करने की बात कर हिसाब मांगा तो सिर्फ 40 लाख रुपये देनदारी निकाली। अब पैसे मांगने मांगते पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी।
घाटा होने पर आरोपी ने पीड़ित के दो मकान गिरवी रखवाकर लिया 1.25 करोड़ का लोन-
पीड़ित विक्रम ने बताया कि कंपनी में बार-बार घाटा होने की बात कहकर आरोपी ने एक बार फिर बैंक से पीड़ित के दो मकान व एक अरुण ने अपना मकान गिरवी रख बैंक से 1.25 करोड़ का लोन दिया, लेकिन घाटा होने की बात कहकर बैंक की किश्ते भी देनी बंद कर दी। बैंक से नोटिस आने शुरू हुए तो पीड़ित ने आरोपी से हिसाब किया, जिसमें आरोपी ने पीड़ित 40 लाख रुपये देने निकले। जिसमें 25 लाख रुपये आरोपी अरुण ने देने का आश्वासन दिया वहीं बाकि 15 लाख रुपये एक अन्य व्यक्ति ने हामी भरी। अभी तक किसी ने पैसे वापस नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें