फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चले 48 एटीएम, लोगों को मिली कुछ राहत

Mon, 19 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
panipat - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के 41वें दिन सोमवार को बैंक खुले, लेकिन आरबीआई के ओर से कैश नहीं आ सका। इस कारण जिले के अधिकतर बैंकों में पुराना कैश जमा हो सका। शनिवार को जिस बैंक और शाखा में कैश बच गया था, वहीं सोमवार को लोगों को दिया गया।
विज्ञापन


कैश नहीं होने के कारण जिले में सिर्फ 48 एटीएम चले। एसबीआई के सबसे अधिक एटीएम 36 में से 22 एटीएम चले। एसबीआई बैंक के बाहर वाले एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी ने आठ लाख कैश डाला।

इस कारण एसबीआई की मेन ब्रांच के बाहर लगे एटीएम से 320 लोगों को ही कैश मिला। जीटी रोड स्थित एसबीआई बैंक के उपप्रबंधक बलबीर सिंह ने दावा किया कि जिले में सबसे अधिक एसबीआई के एटीएम चले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी गार्डों को एक व्यक्ति का एक ही एटीएम कार्ड उपयोग करने के निर्देश दे रखे हैं। मेन ब्रांच के एटीएम पर तैनात गार्ड सुनील और सुदर्शन ने सभी को सिर्फ एक एटीएम उपयोग करने दिया। इस कारण अधिकतर लोगों को कैश मिला सका।

बैंकों में फिर से दिखी भीड़
बैंक खुलने से पहले ही सोमवार को कैश लेने और जमा कराने वालोें की लाइन लग गई। लेकिन, बैंक खुलने के एक घंटे बाद ही लोगों को बताया गया कि बैंक में कैश नहीं आया है। इसके बाद भी लोग कैश की आस में लाइन में लगे रहे।

इसके बाद भी 320 लोगों को ही कैश मिल सका। कैश जमा कराने वालों की भीड़ रही। बैंकों में कैश नहीं था। इसलिए इन काउंटर पर बैठे अधिकारियों को भी कैश जमा करने वाले काउंटर पर लगा दिया गया।

इस वजह से दोपहर बाद करीब चार बजे तक सभी बैंकों में काम खत्म हो गया।

जिले में चले 48 एटीएम
जिले में सिर्फ 48 एटीएम चले। इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिली। सोमवार को लोगों ने भी सभी एटीएम पर शांति के साथ खड़े होकर एटीएम से कैश निकाला। इसलिए कोई हंगामा नहीं हुआ।

बैंक अधिकारियों को थी पर्याप्त मात्रा में कैश पहुंचने की उम्मीद
जिले में बैंकों की मेन ब्रांचों के बैंक अधिकारियों ने पर्याप्त कैश पहुंचने की उम्मीद लगा रखी थी। सोमवार को बैंक तो खुले, लेकिन कैश नहीं आ सका। बैंक अधिकारियों का कहना है कि वे सोमवार को आरबीआई से कैश आने की उम्मीद लगाए हुए थे।

जिन लोगों को दो हजार में काम चल सकता था उन्होंने तो दो से ढाई हजार तक एटीएम से निकलवा लिए है।
 
जिले में कैश आने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन, जिले में कैश नहीं आ सका। जिन बैंकों में शनिवार को कैश बचा हुआ था, वही कैश लोगों को दिया जा सका। मंगलवार को कैश भेजने की बात आरबीआई के अधिकारियों ने कही है। अब देखते है कि कल कैश आ पाता है या नहीं।
विज्ञापन

राकेश वर्मा, एलडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें