फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने घर पर तोड़ा दम, कई दिन से बैंक के लगा रहा था चक्कर

Thu, 22 Dec 2016 12:18 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव बबैल में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह मनरेगा के तहत काम करता था। अपना मानदेय लेने के लिए कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रहा था, लेकिन पैसे नहीं मिल पा रहे थे। परिजनों का कहना है कि वह पैसे न मिलने से परेशान था। बुधवार को घर में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बैंक प्रबंधन और सरकार की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

गांव बबैल निवासी राज सिंह (55) मजदूरी करता था और वह मनरेगा के तहत भी गांव में काम करता था। बबैल निवासी अनिल ने बताया कि उसका चाचा राज सिंह पिछले कई दिनों से बैंक की लंबी कतार में पैसे लेने के लिए खड़ा रहता था। इसके बाद भी उसे पैसे नहीं मिल पा रहे थे। इस वजह से वह परेशान रहने लगा। उसे घर चलाने में भी परेशानी होने लगी थी।परिजनों ने बताया कि राज सिंह ने पैसों के लिए मोची का काम भी किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह मंगलवार को सही तरीके से सोया था। बुधवार सुबह वह अपने घर पर मृत मिला। संभावना जताई जा रही है कि उसकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
मनरेगा में सौ दिन पूरे हो चुके थे
बताया जा रहा है कि कि राज सिंह के मनरेगा मजदूरी के सौ दिन पूरे हो चुके थे, लेकिन उसे इसकी मजदूरी नहीं मिल पा रही थी। इससे वह परेशान था। तनाव के कारण उसे हृदयाघात हुआ और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार में चार बेटी और एक बेटा
राज सिंह की चार बेटियां और एक बेटा है। बेटा सबसे छोटा है। उसकी उम्र करीब आठ साल है। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। एक बेटी अभी अविवाहित है।

बबैल गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने फिलहाल इसमें 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अजय मोर, प्रभारी, थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें