फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना में पंचायती बंजर भूमि सुधारीकरण का शुभारंभ

विज्ञापन
इसराना। इसराना में बंजर भूमि सुधारीकरण कार्यक्रम के शुभारंभ पर मजदूरों को जॉब कार्ड वितरित करते - फोटो : Panipat
विज्ञापन
इसराना। इसराना में शुक्रवार को डीसी की देखरेख में डीआरडीए के दिशा-निर्देशों पर मनरेगा स्कीम के तहत बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने इसराना ग्राम पंचायत में बंजर पड़ी करीब साढ़े छह एकड़ जमीन के सुधारीकरण करने के कार्य का शुभारंभ किया है। इस भूमि को कृषि योग्य बनाकर पट्टे पर देकर पंचायत को वित्तीय लाभ पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एबीपीओ संदीप धौचक ने किया। इस दौरान मनरेगा मजदूरों को नौकरी के कार्ड वितरित किए गए। कार्य की गुणवत्ता के लिए एरिया एप से मजदूरों की हाजिरी ली गई। इस मौके पर आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के तहत रोजगार दिवस भी मनाया गया।
विज्ञापन

बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा ने इस मौके पर मौजूद मजदूरों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत कराते हुए कहा कि मनरेगा के कार्य से जहां गरीब मजदूरों को रोजगार मिलेगा वहीं ग्राम पंचायत की भी आय बढ़ेगी। कार्यक्रम में शुक्रवार को 31 मजदूरों ने कार्य किया। भविष्य में उक्त योजना के साथ अन्य मजदूरों को भी जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में एबीपीओ संदीप धौचक, ग्राम सचिव रामशरण जागलान, सहायक सतपाल सिंह, जेई सुशील कुमार रोहिल्ला, रणधीर फौजी, जगमेंद्र व शिवशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें