फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रही पलक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिकी विज्ञान के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का विषय रोजमर्रा की जिंदगी में भौतिकी रहा। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवीन खोजों के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना और उनका सर्वांगीण विकास करना है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक, द्वितीय नैंसी और तृतीय स्थान स्वाति का रहा।
विज्ञापन


प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम भौतिकी के सिद्धांतों से घिरे रहते हैं। स्मार्टफोन से लेकर कार तक सब कुछ भौतिकी के सिद्धांतों का उपयोग करके बनाया गया है।
भौतिकी भविष्य की तकनीकी प्रगति के लिए आवश्यक मौलिक ज्ञान उत्पन्न करती है जो विश्व के आर्थिक इंजन को आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों का ज्ञान एवं आत्मविश्वास बढ़ता है और विद्यार्थियों की विषय के प्रति रुचि पैदा होती है।
विज्ञापन

भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया ने कहा कि दैनिक जीवन में भौतिकी की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता। हम जिस तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, जिस इमारत में हम रहते हैं और काम करते हैं, जिस ऊर्जा का हम उपभोग करते हैं। जिस खेल को हम खेलते हैं, भौतिकी हमारी दुनिया को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
भौतिकी के सिद्धांतों को समझकर हम अपने जीवन, अपने पर्यावरण और अपने आस-पास के ब्रह्मांड की अपनी समझ को बेहतर बना सकते हैं। मंच संचालन प्रो. भावना ने किया। निर्णायक भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. सोनिया रही। इस अवसर पर प्रो. सोनिया, उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान और प्रो. भावना उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें