फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबमर्सिबल चलाने को लेकर विवाद में ऑपरेटर को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कारद में सोमवार की शाम चौपाल में लगे सरकारी सबमर्सिबल को चलवाने में हुई कहासुनी में प्राइवेट ऑपरेटर को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल ऑपरेटर को उपचार के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कारद निवासी मनोज ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है व घर के पास पेयजल के लिए लगे सबमर्सिबल को समय पर चलाता है। सोमवार की शाम जब वह घर के पार गली में था तभी वहां रामकरण व सोमबीर आ गए। दोनों ने उसके साथ गाली गलौज कर चौपाल में लगे सबमर्सिबल को चलाने को कहा तो उसने कहा कि वो अभी जाकर चलाता हु। इसी दौरान रामकरण, सोमबीर, चांद व ओमप्रकाश ने उसे घेर लिया व गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। कुछ ही देर में रामकरण घर से चाकू लाया व उसके पेट व हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुन पड़ोसी आए तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने रामकरण, सोमबीर, चांद व ओमप्रकाश पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें