फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिना दस्तावेज चल रही पंजाब नंबर की खुली जीप इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। समालखा सिटी ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को पुराने बस अड्डे पर जांच के दौरान बिना दस्तावेज चल रही पंजाब नंबर की एक खुली जीप को इंपाउंड किया है। वाहन में दो युवक सवार थे।
ट्रैफिक सिटी प्रभारी सतीश सैनी ने बताया कि पुलिस टीम पुराने बस अड्डे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की एक खुली जीप को रुकवाकर उसके दस्तावेज मांगे गए। वाहन में सवार दोनों युवक जांच के दौरान कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जीप को इंपाउंड कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें