फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत, सात घायल

Tue, 02 Jun 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो सगे भाइयों समेत सात लोग घायल हो गए। बबैल नाके पर हादसे में मृत व्यक्ति देर रात को बीड़ी लेने के लिए अपनी झुग्गी से निकला था।
विज्ञापन


बबैल नाका पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हादसा बीती देर रात को सनौली रोड पर बबैल नाके के पास हुआ। एक वाहन ने विनोद (35) डुंगर मुजफ्फरनगर यूपी को टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। बबैल नाका पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए।

परिजनों ने बताया कि वे बबैल नाके के नजदीक झुग्गियों में रहते हैं। बीती देर रात करीब सवा 12 बजे विनोद बीड़ी लेने के लिए बाहर निकाला था और बबैल रोड पार करते समय एक वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वे उसका काफी देर इंतजार करने के बाद तलाश करने गए तो वह सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

शहर में एक अन्य सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत पांच लोग घायल हो गए। कुटानी रोड के नजदीक मंगलवार तड़के हादसे में कुटानी रोड निवासी कमल उसका भाई सोनू उर्फ नवीन, हरीश, विशाल व उसका पिता जयभगवान घायल हो गए।

पांचों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। वहां साईं बाबा चौक पर हादसे में विनय और सौरभ निवासी वार्ड-नौ घायल हो गए। दोनों को भी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने डॉक्टरों की सूचना पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें