फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शराब ठेकेदार की हत्या के एक आरोपी को भेजा जेल, स्कूटी और चाकू बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में 26 अक्तूबर की रात को कच्ची फाटक पर हुई शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह उर्फ चन्ना की हत्या के मामले में सीआईए-1 की टीम ने एक आरोपी सचिन को जेल भेज दिया। आरोपी को पांच दिन क रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। रिमांड के दौरान उसके कब्जे से स्कूटी और चाकू बरामद कर लिया। उधर, सीआईए-1 की टीम अब दूसरे आरोपी सचिन के भाई मोंटी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना हे कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी विजय ने बताया कि सिद्धार्थनगर निवासी शराब ठेकेदार चरणजीत सिंह की 26 अक्तूबर की रात को कच्ची फाटक के पास शराब के ठेके पर हुए विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी ज्योति ने दो सगे भाइयों सचिन और मोंटी के खिलाफ पुराना औद्योगिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि आरोपी शराब की अवैध बिक्री करते थे और उनके पति ने इसका विरोध किया था। जिसकी रंजिश में उनकी हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सचिन और मोंटी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। जिसके बाद बीते मंगलवार को आरोपी सचिन ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। रिमांड के दौरान पुलिस टीम आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और घटना स्थल की निशानदेही की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसकी स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। रिमांड की अवधी समाप्त होने के बाद सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। कई स्थानों पर दबिश दी। सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें