इसराना। पानीपत चीनी मिल का 69वां पेराई सत्र 28 नवंबर को शुरू किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री हरियाणा डॉ. अरविंद कुमार शर्मा हाेंगे। इनके साथ पंचायत, विकास एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार और शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा भी शामिल होंगे। वहीं अतिरिक्त विधायक पानीपत शहर प्रमोद कुमार विज व विधायक समालखा मनमोहन भड़ाना पहुंचेंगे।
यह जानकारी उपायुक्त एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के चेयरमैन डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि मिल के 69वें पेराई सत्र 2025-26 का शुभारंभ 28 नवंबर को सुबह 11 बजे मिल प्रांगण में किया जाएगा। इसमें हवन में आहुति डाली जाएगी। उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा।