फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक पानीपत के प्रधान बने ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ ब्लॉक पानीपत का चुनाव रविवार को कराया गया। चुनाव पर्यवेक्षक जिला प्रधान बलवान सिंह, जिला सचिव भलेराम व उपप्रधान ईश्वर शर्मा रहे। इसकी अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान सुरेंद्र मलिक ने की। ब्लॉक कैशियर धनपत सिंंह की रिपोर्ट पेश की। सचिव की रिपोर्ट ब्लॉक सचिव सत्यवान ने रखी। सर्वसम्मति से रिपोर्ट को पास किया गया।
विज्ञापन

जिसमें ओमप्रकाश को प्रधान, सुभाष चंद व मंगल सिंह को उप प्रधान, सत्यवान को सचिव, श्यामसुंदर को कोषाध्यक्ष, मा. धर्मबीर को सह सचिव व जयपाल को संगठन सचिव चुना गया। सभी रिटायर्ड संघ के सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। जिला प्रधान ने बताया कि रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर लंबे समय से संघर्ष पर हैं। 65 वर्ष की आयु में 10 प्रतिशत व 70 वर्ष की आयु में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी मेडिकल की सुविधा कैशलेस देने मेडिकल भत्ता 300 रुपये प्रतिमाह देने व फैमिली पेंशनधारकाें को बीमा की सुविधा देने को लेकर अपनी मांग रख रहे है। हाइकोर्ट के फैसले के मुताबिक छह महीने से अधिक सेवा के बाद धारक का विकास किया जाए। ब्लॉक पानीपत की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें