पानीपत। जिला में सरकारी और प्राइवेट स्कूल मंगलवार को खुलेंगे। प्रशासन ने रविवार को इसके आदेश कर दिए हैं। इससे पहले 17 नवंबर को आदेश जारी कर 18 से प्राइमरी स्कूलों के अवकाश घोषित किए थे। इसके बाद छठी से 12 तक के स्कूलों की ऑनलाइन पढ़ाई करने के निर्देश दिए थे। यह आदेश 24 नवंबर तक थे।
प्रशासन ने रविवार को स्कूल खुलने से संबंधित आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने मंगलवार से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोलने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए गए हैं और इसकी अनुपालना के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।